फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Excavation will begin in Mati village after Mahashivaratri

महाशिवरात्रि के बाद चंदौली के माटीगांव में शुरू होगी खुदाई, बीएचयू के पुरातत्वविदों ने किया निरीक्षण

Wed, 17 Feb 2021 12:41 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Excavation will begin in Mati village after Mahashivaratri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के माटीगांव और राजातालाब के बभनियाव में जल्द ही दोबारा खोदाई का काम शुरू हो जाएगा। बीएचयू पुरातत्वविदों की टीम ने राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डा. बीआर मणि के साथ माटीगांव उत्खनन स्थल पहुंचकर खोदाई से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान महाशिवरात्रि के बाद से यहां फिर से खोदाई कराने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


बीएचयू प्राचीन भारतीय इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओंकारनाथ सिंह के निर्देशन में  बभनियाव और माटी गांव में पिछले साल हुई खोदाई में कई पुरावशेष मिले थे। जुलाई माह से ही यहां काम बंद था, अब नए सिरे से काम शुरू कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने बताया कि डॉ. बीआर मणि ने इस दौरान पिछले साल प्राप्त संरचनाओं को देखा और कई अहम सुझाव दिए। इसक अलावा उत्खनन में मिले मंदिर के अवशेषों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली को पत्र लिखने को कहा। इस दौरान डा. सुषमा मणि, डॉ. अशोक सिंह, विनय कुमार, परमदीप पटेल, वरुण सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed