फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Excavation of drain got done in Jalilpur village at his own expense

अपने खर्चे से जलीलपुर गांव में कराई नाले की खुदाई

Wed, 04 Aug 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Excavation of drain got done in Jalilpur village at his own expense
नियामताबाद विकास खंड के जलीलपुर गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में वर्षों से जल भराव की स्थिति है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार ब्लाक, तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की गई। जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। ऐसे में बुधवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग के जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद सामने आए। समर्थकों के साथ अपना धन खर्च कर डेढ़ सौ मीटर तक नाले की जेसीबी से खुुदाई कराई। वहीं जगह-जगह आवागमन के लिए सीमेंटेड पाइप बिछवाई। इससे पानी निकासी होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गांव में पानी निकासी के लिए बने नाले के बंद होने से जल निकासी अवरुद्ध हो गया। लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने सांसद, विधायक और मंत्रियों को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही लगातार धरना प्रदर्शन किया। इस पर यहां नाले निर्माण की शुरूआत की गई लेकिन चुनाव बाद इसे रोक दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी है। बुधवार को ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद ने तत्काल जेसीबी मंगाकर डेढ़ सौ मीटर तक कच्चे नाले की खुुदाई कराई। वहीं जगह जगह सीमेंटेड पाइप डलवाई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed