{"_id":"68f53a1034e6a121f5044194","slug":"every-house-was-illuminated-yamas-lamps-were-taken-out-chandauli-news-c-189-1-svns1012-138086-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छोटी दीपावली पर रोशन हुए हर घर, निकाले गए यम के दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छोटी दीपावली पर रोशन हुए हर घर, निकाले गए यम के दीपक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर पूरी तरह से रोशनी से नहा गया। लोगों ने घरों प्रतिष्ठानों कार्यालय को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया। शाम होते ही जब रंग-बिरंगे छोटे-छोटे बल्ब जगमगाए तो आसमान के तारे भी शरमाते नजर आए।
दीपावली के एक दिन पहले पड़ने वाला यह त्योहार छोटी दीपावली के रूप में मनाया गया। खास बात यह है कि इसी दिन को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। मान्यता ये भी कि इस दिन विधि विधान से पूजन करने पर नरक निवारण हो जाता है। वैसे तो धनतेरस लेकर बड़ी दिवाली तक लक्ष्मी पूजन का महत्व माना गया है और लेकिन छोटी दिवाली के दिन कृष्ण भगवान, यमराज और हनुमानजी की पूजा को महत्व दिया गया है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना भी की जाती है। छोटी दीपावली पर शहरी क्षेत्र में तो इसका अलग ही नजारा दिखा।
बाजार में प्रतिष्ठान फूल माला और विद्युत झालरों से सजे रहे। आवासीय परिसर भी रोशनी से नहाए नजर आए। प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों स्वदेशी का नारा दिया था लेकिन चाइनिज झालर ज्यादा बिके।
विज्ञापन
नगर के आस-पास के जाने माने वाले इलाके कैलाशपुरी, विकास नगर के अलावा रविनगर, महमूदपुर, पटेल नगर, लाठ नंबर 1 और 2, न्यू महाल, शाहकुटी, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, परशुरामपुर, अलीनगर मुगलचक आदि मोहल्लों में घरों दुकानों पर विद्युत झालरों की दुकानें सजी रहीं।
इसके साथ ही यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी सहित अन्य रेलवे कालोनियों में रेलवे क्वार्टर को विद्युत झालरों से सजाया गया।