{"_id":"66e1fc98e3998495b00c7167","slug":"even-four-departments-could-not-protect-50-plants-planted-at-the-railway-station-chandauli-news-c-189-1-svns1012-120252-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार विभाग भी नहीं कर सके रेलवे स्टेशन पर लगे 50 पौधों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार विभाग भी नहीं कर सके रेलवे स्टेशन पर लगे 50 पौधों की सुरक्षा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए रोपे गए 50 पौधों की सुरक्षा चार विभाग भी मिलकर नहीं कर सके। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ, जीआरपी, पर्यावरण व रखरखाव, स्टेशन प्रशासन को सौंपी गई थी। इसके बावजूद एक साल के अंदर ही सारे पौधे नष्ट हो गए। अब यहां लोग कचरा फेक रहे हैं और पेशाब कर रहे हैं।
पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में आरक्षण कार्यालय के पास खाली स्थान पर लोग गंदगी फैलाते थे और यात्री पेशाब करते थे। इसको देखते हुए मई 2023 में तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह की देखरेख में यहां नीम, आम, आंवला समेत विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए थे। पौधों को घेरने के लिए छोटी सी दीवार बनाकर उस पर टाइल्स भी लगाई गई थी। वहीं, आरपीएफ, जीआरपी, पर्यावरण एवं रखरखाव विभाग के साथ स्टेशन प्रशासन को इन पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनकी देखरेख और खाद-पानी नहीं मिलने के कारण एक साल के अंदर ही सारे पौधे नष्ट हो गए हैं। अब इस जगह पर फिर से लाेग गंदगी फैलाने के साथ पेशाब करने लगे हैं।
कोट-
स्टेशन परिसर पर रोपे गए पौधे कैसे नष्ट हुए, इसकी जांच कराई जाएगी। - जेथिन बी राज, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, पीडीडीयू मंडल