फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Even after 15 days, the broken link road has not been repaired.

Chandauli News: 15 दिन बाद भी टूटे संपर्क मार्ग की नहीं हुई मरम्मत,

Mon, 20 Oct 2025 07:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Even after 15 days, the broken link road has not been repaired.
इलिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़सारी के कलवारी मौजा स्थित संपर्क मार्ग पिछले दिनों हुई तेज बारिश में तीन स्थानों पर बुरी तरह टूट गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने बिना बाढ़ निकासी की समुचित व्यवस्था किए सड़क का निर्माण कराया था। सड़क को ऊंचा करने से जल निकासी का मार्ग बंद हो गया, जिसके चलते बारिश में पानी का दबाव बढ़ने से सड़क कई जगह टूट गई है। इस कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान विकास मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिशासी अभियंता को टूटे हिस्सों की तस्वीरें और वीडियो भेजे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ग्राम प्रधान अनिल सिंह, जयनाथ सिंह, भुवनेश्वर कुमार, अर्जुन सिंह, रामदुलार सिंह, दामोदर राम, शहादुर राम, राधेश्याम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed