फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   EO frowns on negligent contractors, notice to three firms

Chandauli News: लापरवाह ठेकेदारों पर ईओ की भृकुटि तनी, तीन फर्माें को नोटिस

Fri, 24 Mar 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
EO frowns on negligent contractors, notice to three firms
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के विकास से संबंधित अधूरे पड़े कार्यों को लेकर ईओ ने सख्त रूख अपनाया है। ईओ कृष्णचंद्र ने टेंडर लेने के बावजूद कार्य पूरा नहीं करने वाली तीन फर्मों को नोटिस जारी किया है। ईओ के कड़े रूख के बाद से संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनीं हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में विकास से संबंधित समय-समय पर कई कार्य कराये जाते हैं। कई बार कार्य लेने के बाद भी ठेकेदार हीलाहवाली करते हैं और कार्य को समयावधि के भीतर नहीं करते हैं। ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध नगर पालिका पीडीडीयू नगर के ईओ ने सख्त रूख अपनाया है। ईओ ने तीन फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दरअसल पालिका की ओर से सितंबर 2022 में नगर पालिका कार्यालय और चकिया तिराहे पर वर्टिकल गार्डेन लगाने के लिए 76 हजार रुपये का टेंडर कराया था। टेंडर लेने के लिए पांच माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वर्टिकल गार्डेन नहीं लगाया गया। इसी प्रकार 1.5 लाख रुपये की लागत से एअर क्वालिटी बताने के लिए लगाई जाने वाली एलईडी टीवी नहीं लगी, वहीं टेंडर होने के बाद भी नई बस्ती में पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया। सभी कार्यों के बाबत टेंडर आवंटित हुए पांच माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोट
टेंडर आवंटित होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं करने वाली तीन फर्मों को नोटिस दिया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य नहीं करने पर फर्म के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।-कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed