फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs raised the issue of building model parks and roads

उद्यमियों ने मॉडल पार्क और सड़क बनाने का उठाया मुद्दा

Sun, 28 Feb 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the issue of building model parks and roads
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक लेते डीएम संजीव सिंह। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिला उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में स्थित पार्कों को पौधरोपण कर माडल पार्क बनाने के साथ ही पटनवा से सिंघीताली तक सड़क निर्माण के मुद्दे को उद्यमियों को ने उठाया।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से मालवाहक वाहनों के आने जाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं जफरपुरवा व चंदरखा गांव की एवार्ड की भूमि में कृषकों को मुआवजा देने पर भी चर्चा की गई। डीएम संजीव सिंह ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। साथ ही बैठक में मौजूद संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अजितेंद्रनारायण, एएसपी प्रेमचंद, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, एक्सईएन विद्युत एके सिंह, पीडब्ल्यूडी के एई प्रदीप कुमार, यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीषनाथ, सहायक प्रबंधक विवेक सिंह, आरके चौधरी, डीएस मिश्रा सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed