फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs protest against increase in maintenance charge by UPSIDC

यूपीएसआईडीसी की ओर से मेंटनेंस चार्ज बढ़ाने का उद्यमियों ने किया विरोध

Sun, 20 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs protest against increase in maintenance charge by UPSIDC
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन कार्यालय पर रामनगर व करखियाव औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान करिखियाव औद्योगिक क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया और उनकी पूरी टीम का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम देकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में उद्यामियों ने यूपीएसआईडीसी की ओर से मेंटनेंस चार्ज बढ़ाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने कहा कि इस करोना महामारी में जहां उद्यमी अपने कारखानों को ठीक से चला नहीं पा रहे हैं। बैंक के ब्याज , कच्चे माल की बढ़ी कीमतों तथा बिजली के बिल से त्रस्त हैं। दूसरी ओर मेंटेनेंस चार्ज का आठ से बढ़कर 24 रुपये किया जाना परेशान करने वाला है। मेंटेनेंस चार्ज समय पर न जमा होने पर यूपीएसआईडीसी 18 प्रतिशत ब्याज ले रहा है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि एक ही कार्य के लिए दोहरा कर वसूला जा रहा है। एक तरफ तो मेंटेनेंस चार्ज यूपीएसआईडीसी ले रही है वहीं इसी कार्य के लिए जिला पंचायत भी कर वसूली कर रहा है। इससे उद्यमियों पर दोहरा बोझ पड़ रहा है। कहा कि इस दोहरे कर के बारे में सूबे के मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर प्रेम प्रकाश कपूर, शांतिलाल जैन, राजेश अग्रवाल, कौस्तुभ अग्रवाल, संदीप तुलस्यान, पवन सिंह, नितेश कुमार, रवि गुप्ता, शुभम गुप्ता रहे। संचालन सतीश गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन परेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed