फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Entrepreneurs held discussion on cyber crime said it is a threat to the country's economy

Chandauli : उद्यमी परिचर्चा, साइबर अपराध को बताया गया देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा

Mon, 06 Jan 2025 06:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

साइबर अपराध पर उद्यमी परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें एडीजी पीयूष मोर्डिंया ने दिए सुझाव दिए और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए ये खतरा है इससे सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Entrepreneurs held discussion on cyber crime said it is a threat to the country's economy
साइबर अपराध पर चर्चा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में आयोजित साइबर अपराध पर उद्यमी परिचर्चा में अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने उद्यमियों से साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करने का आह्वान किया। कहा कि सावधानी और जागरूकता से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि साइबर अपराध हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। कुछ वर्षो में देश में डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। उसके साथ ही प्रतिदिन साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ी है।आजकल ऑनलाइन अपराधों की बाढ़ आ गई इस पर ध्यान देने और समाधान ढूंढने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


आगे कहा कि ठग ऑनलाइन द्वारा एक झटके में बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं। किसी अनजाने कॉल आने पर ओटीपी ना दे और ना ही कोई गोपनीय बातें साझा करें,कोई घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें व पुलिस को सूचना दे। पुलिस हर समय उधमियों के साथ है। अगर किसी भी तरह की किसी अन्य विभागों से भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो भी पुलिस आपका साथ देगा।विशिष्ट अतिथि एसपी आदित्य लांग्हे ने कहां की साइबर अपराध से बचने के लिए आमजन सहित उद्यमियों को जागरूक होने की जरूरत है। भी कहां कि हमारी पुलिस उद्यमियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।





इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, पंकज बिजलानी, हरिवंश सिंह, जय प्रकाश पांडेय, अजय राय, विजय केशरी, सौरभ शाह, राकेश जायसवाल, सिद्धार्थ बाजला, करुण पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक सुल्तानिया ने किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed