फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ensure timely disposal of applications related to setting up enterprises: DM

उद्यम स्थापना से जुड़े आवेदनों का समय से निस्तारण करें : डीएम

Wed, 24 Jun 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely disposal of applications related to setting up enterprises: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हस्ताक्षरित एमओयू क्रियान्वयन समिति तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इस दाैरान जिलाधिकारी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हस्ताक्षरित एमओयू की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निवेशकों को भूमि, विद्युत कनेक्शन, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा अन्य प्रशासनिक अनुमतियां समय से उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनपद में नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहा कि स्वरोजगार और उद्यम स्थापना से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र युवाओं को ऋण स्वीकृति में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) विपणन विकास सहायता (एमडीए) योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ब्रांडिंग और मार्केटिंग रणनीति तैयार की जाए। इससे स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और लघु उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस दाैरान उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, राजधारी प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed