फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Enhanced surveillance in trains

ट्रेनों में बढ़ी चौकसी

Thu, 03 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 03 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Enhanced surveillance in trains
दो दिसंबर से आठ दिसंबर तक  नक्सली संगठन माओवादी द्वारा स्थापना दिवस
विज्ञापन
सप्ताह मनाने को लेकर स्थानीय रेलवे मंडल पूरी सतर्क हो गया है।

ट्रैक पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात नजर रख रहे हैं ताकि सुरक्षा में कोई कोर कसर बाकी न रह जाए। मंडल के सोननगर बरवाडीह सेक्शन में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही सिविल प्रशासन की भी मदद ली जा रही है।

डीआरएम ने राजधानी समेत सभी ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाने के निर्देश दिए हैं।

 राजधानी एक्सप्रेस के आगे पायलट इंजन भी चलाया जाएगा।
अपनी स्थापना दिवस को माओवादी संगठन एक सप्ताह तक मनाने जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही मंडल रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

नक्सल प्रभावित सोननगर-बरवाडीह सेक्शन में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के तैनात कर दिए गए हैं। वहीं रात्रि कालीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए गति सीमा अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित कर दी गई है।


नक्सली बेल्ट बरवाडीह सेक्शन के बड़की सलैया, मुहम्मदगंज, जपला, नबीनगर, उंटारी रोड आदि स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ के जवानों संग वहां के सिविल प्रशासन की भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मदद ली जा रही है।

वहीं गया-मुगलसराय मेन रूट पर आरपीएफ के जवान पूरे ट्रैक की सुरक्षा पर निगरानी रखे हुए हैं। इस बारे में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि सुरक्षा, संरक्षा और सतर्कता के इंतजाम पुख्ता हैं।

रेलकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं। ट्रेनों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

 रात्रिकालीन ट्रेनों में एस्कोर्टिंग के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। बीडी सेक्शन में रात्रिकालीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को पेट्रोलिंग के साथ जैमर लाइट के सहारे चलाया जा रहा है। किसी घटना की आशंका हो तो तत्काल मंडल कार्यालय को सूचित करें ।


ताकि सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जा सके। सीनियर कमांडेंट रमेश चंद्रा ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों में आरपीएफ के जवान चेकिंग के लिए लगा दिए जाने के साथ ही प्लेटफार्मों पर सुरक्षा के मद्देनजर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed