{"_id":"616b148a39b1180c3a381e04","slug":"engineer-who-created-the-story-of-kidnapping-sacked-chandauli-news-vns6175610123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की कहानी रचने वाले इंजीनियर को कंपनी ने किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की कहानी रचने वाले इंजीनियर को कंपनी ने किया बर्खास्त
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। खुद ही अपने अपहरण की कहानी रचने वाले टावर इंजीनियर दीपक सिंह को इंडस कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। रुपये के लेनदेन को लेकर उसने खुद के अपहरण का जाल बुना था। कोतवाली में दीपक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहरण की सूचना के बाद उसकी खोजबीन के लिए प्रदेश की पुलिस लगी थी। वह चंदौली, पीडीडीयू नगर व चकिया के 27 मोबाइल टावरों की देखभाल करता था। जिला पंचायत सदस्य के साथ मिलकर वह काम करता था। रुपये की लेन देन को लेकर दोनों में खटपट हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि तीन महीने तक गायब रहने की योजना बना रखी थी। मथुरा के होटल में उसने तीन महीने का एडवांस पैसा देकर कमरा भी बुक कराया था। डांडी से मिली टेक्नीशियन के कार से पुलिस को उसका रिवाल्वर का कवर व मोबाइल मिला था। जांच के बाद जब अपहरण की सूचना गलत साबित हुई तो पुलिस ने उसकी कानपुर मेड .32 बोर की रिवाल्वर कवर के बारे में पूछताछ की। उसके पास ही रिवाल्वर के साथ छह कारतूस भी मिला। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने का निर्णय लिया है।
कोट........
दीपक ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी थी, मथुरा पुलिस की मदद से वह पकड़ा गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पूछताछ की जा रही है। उसके के पास से असलहा जब्त किया गया, लाइसेंस भी निरस्त होगा।
-अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
कोट........
दीपक ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी थी, मथुरा पुलिस की मदद से वह पकड़ा गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पूछताछ की जा रही है। उसके के पास से असलहा जब्त किया गया, लाइसेंस भी निरस्त होगा।
विज्ञापन
-अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक