फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachment of Dulhipur became a hurdle in the work of six lane.

Chandauli News: सिक्स लेन के काम में रोड़ा बना दुलहीपुर का अतिक्रमण

Sat, 06 Jul 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Encroachment of Dulhipur became a hurdle in the work of six lane.
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना तक 328.28 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिक्स लेन के काम में दुलहीपुर बाजार का अतिक्रमण रोड़ा बना हुआ है। निर्माण कार्य की एक वर्ष मियाद बढ़ाने के बाद भी साठ फीसदी ही काम हो पाया है। 40 फीसदी काम अभी बाकी है, जिसे मार्च 2025 तक काम पूरा करना है। पड़ाव से गोधना तक करीब 14 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था। मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि तय की गई थी। कार्यदायी संस्था ने 60 फीसदी काम तो पूरा कर लिया है लेकिन दुलहीपुर बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की वजह से 40 फीसदी काम अटका हुआ है। दुलहीपुर बाजार को छोड़कर बाकी हिस्से में तेजी से काम चल रहा है। दुलहीपुर बाजार के अतिक्रमण को लेकर राजनीति होने से प्रशासन असमंजस में है। जिला प्रशासन के मुताबिक दुलहीपुर बाजार पीडब्ल्यूडी की जमीन पर है। वहीं, बाजार के निवासियों का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदी थी। कई बार प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराई लेकिन विवाद के कारण अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। वहीं, दुलहीपुर के आगे चंदासी मंडी से पीडीडीयू नगर तक काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की खींचतान का खामियाजा आजमन को भुगतना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क की खुदाई कर मिट्टी के ढेर लगाए दिए गए हैं। बरसात होने से मिट्टी बहकर कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे राहगीर और वाहन सवार फिसलकर गिर रहे हैं। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील राठौड़ का कहना है कि जिला प्रशासन दुलहीपुर से अतिक्रमण हटवा दे तो निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed