{"_id":"fda68e248f3ec68034143c1315fdb7ec","slug":"emphasis-on-preventing-woman-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न रोकने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न रोकने पर जोर
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने गुरुवार को डाक
विज्ञापन
बंगले पर अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न रोकने
की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही पहल की समीक्षा की।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को होने वाली जन सुनवाई में उपस्थित होकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास करें।
सुश्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला और बाल उत्पीड़न रोकने और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रखे हैं। इसी के तहत प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य भी उपस्थित रहती हैं।
अधिकारियों से कहा कि यदि किसी कारणवश आयोग की सदस्य उपस्थित नहीं हो सकें, तो भी सुनवाई का कार्य पूरी तन्मयता के साथ होना चाहिए। इसमें राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों का भी पूरा सहयोग अपेक्षित है। किसी भी प्रकार की शिकायत में दोनों पक्षों को ध्यान से सुनें और आख्या प्राप्त करें। यदि समस्या गंभीर है तो मौके पर जाकर भी निराकरण का प्रयास करें।
कहा कि फरियादी को उचित और त्वरित न्याय दिलाने के लिए ही जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सीडीपीओ सदर एसके राय से आंगनबाड़ी केंद्रों और महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की भी जानकारी ली। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक कर संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।