{"_id":"624202e24894aa48246bb120","slug":"emergency-service-closed-in-government-women-s-hospital-chandauli-news-vns645444588","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला चिकित्सालय में बंद हुई इमरजेंसी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला चिकित्सालय में बंद हुई इमरजेंसी सेवा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई है। इस सेवा को अधिकारियों के निर्देश पर एक मार्च से बंद कर दिया गया है। सड़क दुर्घटना जैसे मामलों में आकस्मिक उपचार के लिए घायलों को भोगवार स्थित सीएचसी जाना पड़ेगा। नगर के महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल में शामिल राजकीय महिला चिकित्सालय में चलने वाली इमरजेंसी सेवा के चलते कई बार लोगों की जान बची है। शहर में होने के कारण नगर व आसपास के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल समेत अन्य आकस्मिक उपचार के लिए यहां कई लोग आते थे। यहां तक कि कई बार पुलिस भी घायलों को आकस्मिक उपचार के लिए भी राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर आती थीं। यहां चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से लोगों को प्रारंभिक उपचार मिल जाता था। इसके बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार जिला अस्पताल या ट्रामा सेंटर भेज दिया जाता था। नगर में सड़क दुर्घटना जैसे मामलों में घायलों को भोगवार स्थित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) जाना पड़ेगा। आकस्मिक चिकित्सकीय सेवा के लिए नगर व आसपास के लोगों को भोगवार स्थित सीएचसी पर जाना पड़ेगा। भोगवार स्थित सीएचसी अस्पताल नगर से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित है। वहीं दूसरी तरफ सीएचसी जाने वाले मार्ग में काफी गड्ढे हैं, जिससे घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अस्पताल की प्रभारी डॉ. अनुरित सचान ने बताया कि जगह की कमी के कारण यहां आकस्मिक सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस अस्पताल में पूरी तरह से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित उपचार किये जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल की प्रभारी डॉ. अनुरित सचान ने बताया कि जगह की कमी के कारण यहां आकस्मिक सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस अस्पताल में पूरी तरह से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित उपचार किये जाएंगे।
विज्ञापन