फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electronic interlocking system started in Nabinagar and Ankorha

Chandauli News: नबीनगर और अंकोरहा में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम शुरू

Wed, 01 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electronic interlocking system started in Nabinagar and Ankorha
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सोन नगर गढ़वा रेल खंड पर नबीनगर और अंकोरहा स्टेशन पर सोमवार को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग सिस्टम की शुरुआत हो गई। दोनों स्टेशनों के इंटरलॉकिंग सिस्टम में नवनिर्मित तीसरी लाइन भी शामिल। इससे यात्री ट्रेनों के आवागमन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुचारू रेल परिचालन के साथ रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए मंडल के अंतर्गत सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड में स्थित नबीनगर और अंकोरहा पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना के बाद सोमवार की रात नए सिस्टम से परिचालन की शुुरूआत की गई। नबीनगर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग करते हुए 129 रूट की क्षमता वाले नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना की गई है। इसके साथ ही नबीनगर स्टेशन और बीआरबीसीएल पावर प्लांट के बीच अब दोहरी लाइन वाली कनेक्टिविटी हो गई है। वहीं यार्ड रीमॉडलिंग करते हुए अंकोरहा स्टेशन पर 140 रूट की क्षमता वाले नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना की गई है। अंकोरहा स्टेशन और एनपीजीसीएल पावर प्लांट के बीच अब दोहरी लाइन वाली कनेक्टिविटी हो गई है। दोनों स्टेशनों के इंटरलाकिंग सिस्टम को सोननगर पतरातू तीसरी लाइन परियोजना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed