फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity workers will stage indefinite satyagraha

Chandauli News: अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करेंगे बिजलीकर्मी

Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will stage indefinite satyagraha
पीडीडीयू नगर। निजीकरण के विरोध में गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर बिजलीकर्मियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। बिजलीकर्मियों ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं प्रबंधन पर निगम के अभियंताओं के स्थानांतरण में पैसों के लेनदेन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की। साथ ही स्थानांतरण के खिलाफ 19 जून से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पाॅवर कारपोरेशन में बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण में पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया और इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उनका आरोप था कि स्थानांतरण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। चेतावनी दी कि इसके विरोध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर 19 जून से बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करेंगे। उधर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पॉवर कारपोरेशन में लगभग 1500 अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा कई हजार अन्य कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। बताया कि ऊर्जा मंत्री और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल होने के बाद बिजली कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद स्थानांतरण के मामले में उच्च स्तरीय सीबीआई जांच बहुत जरूरी हो गई है। धरना देने वालों में एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed