फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity pole at Padav intersection poses danger major accident can happen anytime

Chandauli : पड़ाव चौराहे पर बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
सार

पड़ाव चौराहे पर बिजली को पोल हादसे को दावत दे रहा है। चौराहे के बीच खड़ा बिजली का पोल जाम का कारण बन रहा है जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Electricity pole at Padav intersection poses danger major accident can happen anytime
बिजली पोल दे रहा हादसे को दावत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पड़ाव चौराहे से रामनगर तक फोरलेन और पड़ाव से गोधना तक सिक्सलेन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन चौराहे के बीच में खड़ा बिजली का पोल खतरा बन गया है। इस पोल के कारण रोजाना जाम लग रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


इस मार्ग पर रोजाना चंदासी कोल मंडी की 1200 ट्रकों सहित 4 हजार वाहनों का आवागमन होता है। ठंड और कोहरे के मौसम में यह पोल और भी खतरनाक हो सकता है। चौराहे के बीच में बिजली के पोल के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से इस पोल को हटाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह पोल कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है और इसलिए इसको हटाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed