फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity failure in 50 villages for 42 hours, drinking water crisis deepens

Chandauli News: 50 गांवों में 42 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट भी गहराया

Tue, 01 Oct 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in 50 villages for 42 hours, drinking water crisis deepens
नियामताबाद। क्षेत्र के बिलारीडीह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों में 42 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। दो दिन पहले बारिश के दौरान बिजली गिरने से मेन लाइन के 20 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे। रविवार की देर रात उन्हें बदला गया, इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिलारीडीह उपकेंद्र से जुड़े 50 गांव बिजली-पानी लिए हाहाकार मचा हुआ है। एसडीओ अमर सिंह ने बताया कि रविवार को भोर तीन बजे तक मरम्मत कार्य किया गया पर फाल्ट मिला नहीं। अब वाराणसी के भेलुपुर से मशीन मंगवाई जा रही है, जिससे फाल्ट का पता लगाकर समस्या का निदान किया जाएगा। भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सुबह बिलारीडीह उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा नेता बाबूलाल यादव भी पावर हाउस पर पहुंचे और साहूपुरी से लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। वहीं, सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने विद्युत निगम के एसी ओमप्रकाश से फोन पर बात कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed