फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity department recovered 27 lakh, 21 cases filed

जिली विभाग ने वसूला 27 लाख, 21 पर एफआईआर

Sun, 22 Nov 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity department recovered 27 lakh, 21 cases filed
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। बिजली विभाग की ओर से शनिवार को जिले के कई उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया। इनमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ लगभग 27 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली की गई। इसके अलावा बिजली कर्मियों ने चोरी की बिजली जलाने के आरोप में 21 के खिलाफ केस दर्ज कराई। वहीं सकलडीहा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी 25 हजार रुपये बकाया बिल जमा करवाए।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पड़ाव, चंधासी, अलीनगर व सकलडीहा बिजली उपकेंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया। मुगलसराय डिविजन से जुड़े चंधासी, पड़ाव व अलीनगर उपकेंद्रों पर 215 उपभोक्ता पहुंचे। यहां कई उपभोक्ताओं के मीटर व बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं बकाया बिल जमा न करने वाले 110 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। चंधासी उपकेंद्र से जुड़े दो लोगों को चोरी की बिजली जलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मीटर में शिकायत पाए जाने पर 18 लोगों के मीटर बदले गए और बकाया बिल का लगभग 25 लाख रुपया भी जमा कराया गया। एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को भी कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा में शनिवार को बिजली विभाग और विजलेंस टीम ने अभियान चलाकर चहनिया के लक्ष्मणगढ़ में बिजली केे बकाएदार 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं 22 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान कुल चार लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। वहीं सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में 110 उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण कर बकायेदारों से एक लाख 80 हजार रुपये राजस्व जमा कराया गया। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी 25 हजार का बकाया जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष सिंह ने बताया कि हर हाल में बिजली चोरी और बकाया वसूल किया जाएगा। महाअभियान में लाभ न लेने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। इस मौके पर एसडीओ आकाश सिंह, एसडीओ विजिलेंस एसपी पटेल, जेई अजय पटेल, विजलेंस इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव, एई मीटर संजय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed