फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity department recovered 26 lakh 50 thousand in two day camp

दो दिवसीय कैंप में बिजली विभाग ने वसूले 26 लाख 50 हजार

Mon, 09 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity department recovered 26 lakh 50 thousand in two day camp
पीडीडीयू नगर। बकाए बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग की ओर से शनिवार व रविवार को जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर लगाए गए कैंप में 26 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा बिल जमा न करने वाले 152 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 17 बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। कैंप में उपभोक्ताओं के बिजली मीटर सहित अन्य आए 59 शिकायतों में 56 का समाधान किया गया। जिले के तीनों डिविजन में कुल 10 उपकेंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया था। इन कैंपों में बकाया बिजली का बिल जमा करने के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। मुगलसराय डिविजन के तहत चंदासी, पड़ाव व अलीनगर उपकेंद्रों पर लगे कैंप में उपभोक्ताओं के 25 शिकायतें आई जिनमें 24 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसके अलावा 20 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया गया। वहीं लंबे समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले 75 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं सकलडीहा डिविलन में लगे कैंपों में दो लाख रुपये बकाया बिजली का बिल जमा किया गया। 35 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं 18 शिकायतों में 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा चंदौली डिविजन में लगे कैंपों में साढ़े चार लाख राजस्व की वसूली हुई। उपभोक्ताओं के छह खराब बिजली मीटर बदलने के साथ सभी 16 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। बिजली का बिल जमा न करने पर 42 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed