फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ElectricalElectrical problems should be overcome in industrial sector

औद्यौगिक क्षेत्र में बिजली की समस्याएं दूर हों

Fri, 28 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
ElectricalElectrical problems should be overcome in industrial sector
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने पटनवा के पास औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके पक्का निर्माण करने का मामला डीएम नवनीत सिंह चहल के सामने रखा। इसपर नाराज डीएम ने यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को फटकार लगाई। चेताया कि जल्द अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उद्यमी डीएस मिश्रा ने बताया कि पटनवा के पास एक दर्जन लोगों ने यूपीएसआईडीसी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। मौके पर कई पक्के निर्माण भी हो चुके है। जो कि पूर्ण रुप से अवैध है। कहा कि यूपीएसआडीसी के अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। इसपर डीएम नवनीत सिंह चहल ने बैठक में मौजूद यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ को फटकार लगाई। चेताया कि जल्द अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया तो उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजा जाएगा। वहीं चंद्रेश्वर जायसवाल और देव भट्टाचार्य ने जिला पंचायत की ओर से हर साल लाइसेंस बनवाने के नाम पर उद्यमियों को परेशान किया जा रहा है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम से मांग की। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में खराब सड़क, बिजली तथा हाइमास्ट लाइट की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर सभी समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान प्रदुषण बोर्ड के कालिका प्रसाद, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्र, प्रेम सिंह, विवेक सिंह, आशीष नाथ, देव भट्टाचार्य, डीएस मिश्रा, सुरेश कुमार पटेल, चंद्रेश्वर जायसवाल, अखिलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed