फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electrical workers surrounded, accused of recovery

Chandauli News: विद्युत कर्मचारियों को घेरा, लगाया वसूली का आरोप

Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers surrounded, accused of recovery
धानापुर। अवैध धन वसूली और कनेक्शन के नाम पर गरीबों से अतिरिक्त धन लेने का आरोप लगाते हुए स्थानीय कस्बा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारियों को घेर लिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यालय में कर्मचारियों को लगभग दो घंटे तक बैठाए रखा। ग्रामीणों का आक्रोश देख ग्रामप्रधान रामजी कुशवाहा ने मध्यस्थता की। उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा आए दिन उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है। साथ ही फॉल्ट आने पर मरम्मत कार्य के लिए धन की मांग की जाती है। इसके अलावा कनेक्शन देने के लिए गरीबों से अवैध धन भकी मांग भी की जाती है। चेताया कि यदि विभाग के कर्मचारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में सहायक अभियंता जन्मेजय साहू ने बताया कि कर्मचारी बिजली बकाया वसूलने और बिजली चोरी की जांच में लगे हुए हैं। कुछ ग्रामीणों की शिकायत मिली है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed