फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electric poles entangled in a web of wires

तारों के मकड़जाल में उलझे बिजली के खंभे, दुर्घटना की आशंका

Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electric poles entangled in a web of wires
पीडीडीयू नगर। जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बिजली के तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बिजली के खंभों से खींचे गए कनेक्शनों का मकड़जाल लोगों को हैरत में डाल देता है। नगर में कई जगहों पर बिजली के उलझे तार और तारों के झुरमुट शहर की सुंदरता बिगाड़ने के साथ खतरा भी उत्पन्न कर रहे हैं। इन तारों में शार्ट सर्किट होने से अक्सर आग लगती रहती है। इसके बावजूद विभाग इन तारों को बदलने की ओर से लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में नगर में नंगे तारों की जगह एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) तार लगाने का कार्य आरंभ किया गया था। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद तारों को बदलने का कार्य बंद कर दिया गया। इन एबीसी तारों के कवर्ड रहने से दुर्घटना की आशंका काफी कम हो जती है। अभी भी नगर में जीटी रोड के आसपास के अलावा कई मोहल्लों में नंगे तारों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गर्मी के दिनों में लोड व हीटिंग बढ़ने के कारण तारों में शार्ट सर्किट से अक्सर आग लग जाती है। तार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं खंभों पर तारों के मकड़जाल से नगर की सुंदरता प्रभावित होती है। रेलवे स्टेशन से जीटी रोड पर निकलते ही तारों के झुंड दिख जाते हैं। कहीं-कहीं तो ये तार इतना नीचे लटके हैं कि कभी भी किसी ऊंचे वाहन की चपेट में आ सकते हैं। इससे भी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कई खंभों पर बिजली के तारों के अलावा फाइबर कनेक्शन व कंपनियों के तार भी दौड़ाए गए हैं। इससे खंभों पर तारों का मकड़जाल दिख रहा है। बिजली विभाग से अनुमति लिए बिना खींचे गए इन तारों को हटाने के लिए कभी कोई प्रयास हुआ ।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के जर्जर तारों को बदलने का कार्य चलता रहता है। शासन से एबीसी तार लगाने के लिए धन और अनुमति मिलने के बाद कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। प्रवीन कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed