फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electoral arithmetic of contenders will change due to new reservation policy

नई आरक्षण नीति के चलते बदलेगा दावेदारों का चुनावी गणित

Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electoral arithmetic of contenders will change due to new reservation policy
चंदौली। शासन की नई आरक्षण नीति से जिले के पंचायत चुनावों की गुणा गणित बदली हुई दिखेगी। क्योंकि वर्ष 1995 से अब तक आरक्षण का लाभ नहीं मिलने वाली 465 ग्राम पंचायतों में इस बार एससी अथवा ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित होने की पूरी उम्मीद है। जबकि इससे पूर्व में इन ग्राम पंचायतों में महिला या सामान्य वर्ग के लोग ही प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ऐसे में चुनावी गणित लगाने वालों षका समीकरण बिगड़ सकता है। संभावना है कि दो या तीन मार्च को जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने नई आरक्षण नीति के तहत 1995 से 2015 तक सामान्य अथवा अनारक्षित रहे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को मौका देने का फैसला लिया गया है। मानक के अनुसार जिले में 365 ग्राम पंचायतें अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 166 पद आरक्षित हो जाएंगे। इसमें 57 पदों पर महिलाएं व 109 पर पुरूषों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार 199 ग्राम प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती है। इसमें 70 महिला और 129 पद पुरुषों के लिए आरक्षित होने की संभावना है।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के बाद जिला प्रशासन ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट बना रहा है। 1995 से 2015 तक अनारक्षित रहे ग्राम प्रधान के पदों का इस बार आरक्षण बदलेगा। जिला प्रशासन की ओर से तीन मार्च को आरक्षण सूची का पहला प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन सी ग्राम पंचायतें अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि दावा और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए आठ मार्च तक का समय दिया जाएगा। इनके निस्तारण के बाद 14 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी। इसके बाद आरक्षण सूची में बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed