{"_id":"d7c4c5e5073b825e098e2222566eae89","slug":"elections-in-bihar-will-be-affected-by-racism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जातिवाद से प्रभावित होगा चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जातिवाद से प्रभावित होगा चुनाव
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के भाजपा सांसद डॉ. उदित राज ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार का विधानसभा चुनाव जाति पर आधारित होगा, बल्कि यह कहा जा सकता है कि जातिवाद चुनाव को पूरी तरह प्रभावित करेगा। नीतीश सरकार की स्थिति इस समय खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दें। यह जातिवाद, संप्रदायवाद से प्रेरित नहीं है।
डॉ. उदितराज ने स्वच्छता अभियान पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक है। स्वच्छता अभियान से पूरे राष्ट्र को स्वच्छ किया जा रहा है। कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर घर में शौचालय हो, ताकि लोगों को खेत खलिहान की ओर न जाना पड़े। इसके लिए सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान का नारा दिया। सांसद ने कहा कि हर प्रदेश की सरकार को स्वच्छता की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश की स्थिति इस समय खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। वह हर मुद्दे पर विफल हैं। जहां कहीं भी प्रधानमंत्री मोदी की सभा हुई है, हर जगह बिहार सरकार ने दिक्कत पैदा की है, लेकिन प्रधानमंत्री के उद्गारों को जनता के बीच पहुंचाने से नहीं रोक सकी है। कहा कि बिहार में पहले भी चुनाव जातिवाद पर लड़े जाते रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को जातिवाद प्रभावित करेगा। इस अवसर पर डा. पुष्पा सिंह, सुभाष तुलस्यान, सुभाष सोनकर, विष्णुकांत अग्रवाल, डा. दीनबंधु तिवारी, दिनेशचंद्र आदि मौजूद थे। अध्यक्षता आरपी सिंह और संचालन डा. अनिल यादव ने किया।