फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly man dies after bike overturns, companion abandons and flees

Chandauli News: बाइक पलटने से घायल वृद्ध की मौत, साथी छोड़कर भागा

Sat, 25 Apr 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after bike overturns, companion abandons and flees
कंदवा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत सुरेंद्र यादव। फ़ाइल फोटो - फोटो : 1
कंदवा। शेखुपुर तालाब के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुए वृद्ध सुरेंद्र यादव (65) निवासी दरौली की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चला रहा साथी भाग गया। उसने परिजनों को भी सूचना नहीं दी। इससे घायल वृद्ध मौके पर पड़ा रहा। ज्यादा खून बहने से उनकी हालत गंभीर हो गई। सुरेंद्र यादव गांव के ही एक युवक के साथ कंदवा से शेखुपुर तालाब होते हुए घर लौट रहे थे। तालाब के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद युवक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पीडीडीयू नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार की दोपहर में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मल्ल ने बताया कि वृद्ध के घायल होने और अधिक खून बहने से मौत होने की सूचना चंदौली पुलिस से मिली है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed