चंदौली में मालगाड़ी के 8 वैगन बेपटरी: डीडीयू- प्रयागराज रूट बाधित, दो ट्रेन रद्द, 10 ट्रेनों के रूट बदले गए
गुजरात के राजकोट से कंटेनर में सामान लेकर मालगाड़ी सियालदह के काशीपुरा जा रही थी। बुधवार सुबह पीडीडीयू जंक्शन से कुछ पहले छित्तमपुर गांव के पास मालगाड़ी के आठ डिब्बे बेपटरी हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय- प्रयागराज रेल रूट पर जफरपुर रेल फाटक के समीप पीडीडीयू नगर की तरफ आ रही मालगाड़ी के आठ वैगन बुधवार की सुबह पौने सात बजे बेपटरी हो गए। हादसे में पांच वैगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। माना जा रहा है कि रेल फ्रैक्चर होने से घटना हुई है। डाउन लाइन बाधित होने से दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि 10 ट्रेनों का रूट बदला गया।
गुजरात के राजकोट से कंटेनर में सामान लेकर मालगाड़ी सियालदह के काशीपुरा जा रही थी। बुधवार सुबह पीडीडीयू जंक्शन से कुछ पहले छित्तमपुर गांव के पास ब्लाक हट के केबिन और न्यू वेस्ट केबिन के बीच पोल संख्या 675 के करीब मालगाड़ी के 8 डिब्बे बेपटरी हो गए।
पांच वैगन खाई में पलटने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त
डाउन लाइन कुछ ऊंचाई पर है और उसके नीचे से ही वाराणसी की ट्रेनें गुजरती हैं। ऊंचाई पर होने से पांच वैगन खाई में पलटने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सत्तर मीटर तक पटरी उखड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, एडीआरएम राकेश रोशन, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक गुड्स मोहम्मद इकबाल, वरिय मंडल परिचालन प्रबंधक राकेश रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिनरायन राम, निरीक्षक पीडीडीयू आरपीएफ संजीव कुमार आदि पहुंच गए। विद्युत, कैरेज एंड वैगन, टीआरडी और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मरम्मत के लिए तीन क्रेन लगाई गई। वहीं डाउन लाइन बाधित होने से 10 ट्रेनों को प्रयागराज, वाराणसी पीडीडीयू के रास्ते चलाया गया। अप और डाउन में पं. दीनदयाल उपाध्याय सूबेदारगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। बाद में हाजीपुर से अपर महाप्रबंधक सहित अन्य जोनल अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
हादसे के चलते रेलवे ने हेल्प लाइन जारी की है। 025- 72512 और बीएसएनएल नंबर 05412-254145 पर किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के एडीआरएम राकेश रोशन ने कहा कि राजकोट से सियालपुर के काशीपुरा जा रही कंटेनर मालगाड़ी के आठ डिब्बे बेपटरी हुए है।
इससे प्रयागराज पीडीडीयू रेल रूट की डाउन लाइन प्रभावित हुई है। ऐेसे में यात्री ट्रेनों का रूट बदला गया है। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। शाम तक रूट बहाल होने की संभावना है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इन ट्रेनों का रूट बदला
1.02872 नई दिल्ली-इसलामपुर एक्सप्रेस
2.02802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस
3.05956 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस
4. 02350 नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस
5.09483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस
6.03260 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस
7. 01664 नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस