फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight players leave for boxing competition

Chandauli News: बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ी रवाना

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Eight players leave for boxing competition
पीडीडीयू नगर। जिले से आठ बाक्सराें की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को आगरा के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए नन्द बॉक्सिंग एकेडमी में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सर वर्ग का ट्रायल आयोजित किया गया था। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि आगरा में 17 से 19 नवंबर तक होने वाली स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के तरफ से आठ खिलाड़ियों का चयन किया ।
विज्ञापन

इसमें 48 किग्रा भारवर्ग में विशाल सिंह, 51 किग्रा में नीरज, 54 किग्रा में आकाश जायसवाल,57 किग्रा में रोहित कुमार यादव,60 किग्रा में नितेश सोनकर, 63 किग्रा में आर्यन पटेल, 67 किग्रा में आशुतोष यादव,80 किग्रा में हैप्पी सिंह शामिल है। रेफरी की भूमिका में सोनू पाल, प्रताप नारायण चौबे रहे। टीम कोच के रूप में चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव साथ में उपस्थित होंगे। जिला बॉक्सिंग अध्यक्ष विनता अग्रहरि, डॉ अनिल यादव,सिद्धार्थ यादव इत्यादि ने टीम को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

--
अमर उजाला परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed