फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight people injured in separate accidents

Chandauli News: अलग-अलग हादसों में आठ लोग घायल

Thu, 13 Mar 2025 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Eight people injured in separate accidents
नौगढ़। बृहस्पतिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जरहर गांव निवासी मंगरू बनवासी अपनी दो बेटियों निशा और आशा को लेकर होली का सामान खरीदने स्थानीय कस्बा बाजार जा रहे थे। पढ़ौती गांव निवासी अंगद भी सामान की खरीदारी कर अपने घर लौ रहे थे। शाम छह बजे कहुअवा घाट पुल के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। निशा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना नौगढ़ मधुपुर मुख्य मार्ग पर जय मोहनी पोस्ता गांव के समीप गहिला बाबा मोड़ पर हुई। शाम के समय जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई। इस घटना में बाइक सवार सोनभद्र के केकराही के कारण गांव निवासी जोखन कोल, बबूंदर और 3 वर्षीय बालक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां बबुंदर और जोखन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरी घटना नौगढ़-मधूपुर मार्ग पर बटौवा मोड़ के समीप हुई। यहां दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार अमित चौहान निवासी अमृतपुर घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार वहां से बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed