{"_id":"68d987fd89a3c10bb20f7dea","slug":"eight-pairs-of-special-trains-will-run-for-delhi-mumbai-and-gujarat-chandauli-news-c-189-1-svns1012-137159-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए चलेंगी आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए चलेंगी आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन को दिल्ली, गुजरात और मुंबई को जोड़ेगी। इसके साथ ही वर्तमान में मुजफ्फरपुर से आनंद विहार और गया से आनंद विहार के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बख्तिायारपुर, पटना, पीडीडीयू, वाराणसी, लखनऊ के रास्ते राजगीर और आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 03221 राजगीर-आनंद विहार स्पेशल 13 अक्तूबर से 14 नवंबर तक राजगीर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2:00 बजे खुलेगी।
शाम 4:20 बजे पटना पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03222 स्पेशल 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को शाम 4:00 बजे खुलेगी। अगले दिन 13:30 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शाम 4:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसी तरह डेहरी, सासाराम, पीडीडीयू, प्रयागराज के रास्ते चलने वाली गया नई दिल्ली स्पेशल 12 अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 03639 गया-दिल्ली स्पेशल गया से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को रात 11:00 बजे खुलेगी। अगले दिन पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03640 दिल्ली-गया स्पेशल 15 अक्तूबर से एक दिसंबर तक दिल्ली से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 7:00 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह 07.45 बजे पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे गया पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल गोमो, कोडरमा, गया, पीडीडीयू, वाराणसी के रास्ते धनबाद से 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार काे दिन में 10:10 बजे खुलेगी।
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक -मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई से 07 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को 12:15 बजे खुलेगी। बृहस्पतिवार को रात 12.05 बजे पीडीडीयू, भोर में 03:45 बजे पाटलिपुत्र सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते सुबह 06:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01145 सीएसएमटी-आसनसोल एसी स्पेशल धनबाद, कोडरमा, गया, पीडीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी, बीना, भोपाल, भुसावल के रास्ते छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई से 06 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दिन में सुबह 11:05 बजे खुलेगी और मंगलवार की शाम 7:25 बजे पीडीडीयू , रात 10:50 बजे गया होते हुए सुबह 05:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09569 राजकोट बरौनी स्पेशल राजकोट से 02 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे खुलकर शुक्रवार की रात 10:00 बजे पीडीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर होते हुए सुबह 05:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल बरौनी से 04 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:40 बजे खुलकर शाम 4:15 बजे हाजीपुर, शाम 5:10 बजे पाटलिपुत्र एवं रात 9:20 बजे पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को शाम 04:40 बजे राजकोट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09427 साबरमती-पटना स्पेशल साबरमती से एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार की शाम 6:10 बजे खुलकर बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते शुक्रवार को रात 01:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 03 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार की सुबह 04:40 बजे खुलकर 08:45 बजे पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 09:55 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन -जयनगर स्पेशल 16 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन होकर नहीं जाएगी।