फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight criminals of Bavaria gang got injured by bullets in police encounter in Chandauli

Chandauli News: पुलिस व बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, बावरिया गिरोह के 8 सदस्यों को लगी गोली

Thu, 18 Jan 2024 04:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Jan 2024 04:41 PM IST
सार

दो अलग- अलग मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आठ बदमाशों को गोली लगी है। रेकी कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी के बाद फायरिंग झोंक दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद आठ घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Eight criminals of Bavaria gang got injured by bullets in police encounter in Chandauli
chandauli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है। इसी क्रम बुधवार की रात बावरिया गिरोह के बदमाशों संग पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें कुल आठ बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी बदमाशों को पैर में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पहली घटना सकलडीहा में हुई। इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि बावरिया गिरोह के सदस्य बाजार से दूर एक स्थान पर शाम से ही अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। देर रात्रि के बाद घटना को अंजाम देते हैं। बुधवार रात को यह सभी भोजापुर रेलवे क्रासिंग से स्टेशन जाने वाले रास्ते पर देशी शराब की दुकान के पास बगीचे में रुके थे। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर राजीव प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी। 
विज्ञापन


सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी की घेराबंदी के लिए सदर व सैयदराजा पुलिस को मदद के लिए लगा दिया। जब टीम बगीचे के पास पहुंचकर सड़क से बगीचे के लिए अलग- अलग दिशा से पहुंचने के उतर रही थी। इस बात का अंदाजा लगते ही सभी भागने लगे। वहीं दर्जनों की संख्या में टॉर्च व असलहे के साथ पुलिस की टीम देखकर उसमें से कुछ ने असलहे से हवाई फायरिंग शुरू कर कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अलग-अलग स्थान पर कुल चार सदस्य पुलिस की गोली से घायल होकर गिर पड़े। जबकि कुछ दूर रेलवे ट्रैक के रास्ते भागने में सफल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया। जहां से सभी को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें बाबू सिंह काकू, बिजेंद्र, महेंद्र, लालू सभी थाना मिलकिया शाहजहांपुर के रहने वाले है। वहीं सकलडीहा इलाके में हुई मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस टीम फरार अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने झोंकी फायरिंग

दूसरी घटना मुगलसराय-अलीनगर पुलिस की काम्बिंग के दौरान कैली रिंग रोड पर भी पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस से बचने व भागने की फिराक में फायरिंग झोंक दी। गोली अलीनगर इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगी। जिसके जवाब में पुलिस टीम की फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। जानकारी के बाद मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया।

घायलों में पर्वत गोसाई, बाबू गोसाई, मोहनपाल, महिपाल शामिल हैं। बता दें कि 10 जनवरी को अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा जीटी रोड पर एक आवासीय दुकान में दर्जनों की संख्या में घुसे लुटेरों ने दुकानदार के जगने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। 

एसपी अनिल कुमार ने घटना अनावरण के लिए टीम गठित कर दिया था। पुलिस बावरिया गिरोह मानकर जांच कर रह थी। बताया जा रहा है कि यह गैंग नवंबर माह से ही जनपद में डेरा डालकर अलग- अलग क्षेत्र में रेकी कर रहे थे। बदमाशों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सकलडीहा बाजार में बड़ी दुकानों की रैकी कर रहे थे। दिन में कागज व कपड़े से बने फूलों को बेचने के बहाने रेकी करते थे।

क्या कहते हैं अधिकारी
जनपद के अलीनगर व सकलडीहा में हुई अलग- अलग पुलिस मुठभेड़ में आठ बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। ये सभी दिन में रेकी करते थे बुधवार की रात घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा पूर्व में पचाफेडवा में घटना कारित की गई थी। सभी पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ अनिल कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed