{"_id":"611bb2108ebc3e42b85c426d","slug":"eight-cows-going-for-smuggling-got-freed-chandauli-news-vns606373978","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के लिए जा रहे आठ गोवंश को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी के लिए जा रहे आठ गोवंश को कराया मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने सोमवार की देर शाम नेशनल हाइवे स्थित सिंघीताली पुल पर एक पिकअप से आठ मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान दो तस्करों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि एसआई राजेश सिंह, बृजेश यादव, सूरज कुमार व प्रमोद कुमार सिंह नेशनल हाईवे स्थित सिंघीताली पुल के पास वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच चंदौली की ओर जा रहे एक पिकअप को रोका तो चालक अपने वाहन रोक स्वयं उतर कर भागने लगा। इस पर दोनों को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसमें कुल आठ गोवंश लदे मिले। पुलिस तस्करों को मवेशियों संग पिकअप को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार तस्कर वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी महेंद्र कुमार पटेल व गोविंदपुर निवासी हैदर उर्फ टाफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे चोरी करके गोवंश को एकत्र कर वाहन से बिहार से होकर पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाते हैं। वापसी में वे उसी वाहन पर सब्जी, मशाला व अन्य सामान लादकर लाते हैं। इससे उन्हें भाड़े के रूप में भी आय हो जाती है।