फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight couples did not reach, 142 took seven rounds

Chandauli News: नहीं पहुंचे आठ जोड़े, 142 ने लिए सात फेरे

Sun, 15 Dec 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Eight couples did not reach, 142 took seven rounds
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ 142 जोड़ों की शादी कराई गई। वहीं, आठ जोड़े मंडप में नहीं पहुंचे। 150 जोड़ों का चयन सामूहिक विवाह के लिए किया गया था।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के आठ ब्लॉक कार्यालयों में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। सकलडीहा ब्लॉक परिसर में 34, चकिया में 17, बरहनी में 10, धानापुर में 16, सदर ब्लॉक में 32, नियामताबाद में 17 और शहाबगंज में 16 जोड़ों का विवाह विधि विधान से कराया गया। अंत में ब्लाॅक प्रमुखों और नोडल अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

धानापुर ब्लाॅक में 16 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें धानापुर ब्लॉक के 10 और चाहनिया के छह जोड़े शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, बीडीओ धानापुर विजय कुमार, चहनिया बीडीओ प्रकाश प्रसाद और विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबगंज में 16 जोड़ों का विवाह हुआ। ब्लॉक प्रमुख गीता देवी और बीडीओ दिनेश सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिया। इस अवसर पर राकेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, एडीओ सुनील कुमार पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed