{"_id":"64270f85b53915d98f0fcde6","slug":"eight-candidates-left-the-exam-one-rusticate-chandauli-news-c-20-1-132232-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आठ परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, एक रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आठ परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, एक रस्टीकेट
विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कालेज में शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। उड़ाका दल ने एक नकलची को पकड़ा। उसे रस्टीकेट कर दिया गया। आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में सुबह प्रथम पाली में स्नातक प्रथम वर्ष हिंदी की मुख्य परीक्षा थी। इसमें कुल 271 परीक्षार्थियों में आठ छात्रों ने छोड़ दी। दूसरी पाली में स्नातक हिंदी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 201 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। आंतरिक उड़ाका दल ने सघन जांच की । इस दौरान एक छात्रा के पास मोबाइल चालू हाल में मिला । आंतरिक उड़ाका दल डॉ. सुशील सिंह, डॉ अभय कुमार वर्मा, अखिलेश पांडेय की रिपोर्ट पर सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो उदय शंकर झा ने केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पांडेय को रिपोर्ट दी । जिस पर केंद्र अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका रस्टीकेट कर दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पारदर्शी परीक्षा के लिए टीम गठित की गई है।