फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eid today, people shopping

ईद उल फितर आज, खरीददारी में जुटे लोग

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eid today, people shopping
ईद पर्व के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में सेवई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आपसी भाईचारा और प्रेम का का प्रतीक ईद उल फितर सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को बाजार में खरीददारों की भीड़ जुटी। कपड़े, जूते चप्पल, आर्टिफिशियल गहनों की दुकानों पर भीड़ जुटी। इसके पूर्व रविवार की शाम मुस्लिम इलाकों में लोगों ने चांद का दीदार किया और चांद को देखने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार ईद की रवायत कुछ अलग दिखेगी। ईद की नमाज की ईदगाह के बजाए घरों में ही अदा होगी।
विज्ञापन

तीस दिनों के रोजे के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। अत्यधिक खुशियां मनाने का पर्व ईद उल फितर मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड 19 की वजह से स्थितियां बदल गई है। पूरे रमजान मस्जिद के बजाए लोगों ने घरों में नमाज अदा की। यही नहीं अलविदा की जमा भी लोगों ने घर में अदा की। ईद की तैयारी में लोग अलविदा की नमाज के बाद से ही जुट गए। बाजार सुबह सात से तीन बजे तक ही खुल रहा है। ऐसे में दिन में ही लोग खरीददारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। ईद की पूर्व संध्या पर लोगों ने नए कपड़े, जुते चप्पल, आर्टिफिशियल गहने, सेवइयों के साथ शर्बत, किराना के सामान आदि की खूब खरीददारी की। नगर के सुविधा फैशन के संचालक तनुज यादव बाबू और चंदन यादव ने बताया कि विपरीत परिस्थतियों की वजह से लोगों ने कम खरीददारी की है। हालांकि साड़ी, छोटे बच्चों के कपड़े आदि की अच्छी बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed