फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eid festival today

आज मनेगी ईद  

Thu, 07 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Eid festival today
ईद पर झूले लग गए थे ।
 ईद गुरुवार को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में त्योहार  पर  ईदगाहों मसजिदों की साफ-सफाई हुई। 
विज्ञापन

जिला मुूख्यालय स्थित ईदगाह के अलावा शाही और जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी जाती है। सकलडीहा रोड स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं शाही मस्जिद और जामा मस्जिद में भी निर्धारित समय पर नमाज अदा होगी। इसे देखते हुए बुधवार को ईदगाह और मस्जिदों की साफ-सफाई का काम युद्ध स्तर पर चला। वहीं मस्जिदों तक जाने वाले रास्ते की भी सफाई में कर्मचारी व्यस्त दिखे। ईद को लेकर मुस्लिम बंधुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग देर रात तक कपड़ा, जूता-चप्पल आदि की खरीदारी करते रहे। इसके चलते बाजार देर रात तक   गुलजार रहा। 
इनसेट
शाहकुटी ईदगाह में सजे झूले और दूकानें
बुधवार को दिन भर ईदगाहों और मस्जिदों के आस-पास नमाज के लिए साफ-सफाई आदि की तैयारियां दिन भर हुई। शाहकुटी स्थित ईदगाह में मेले की तैयारियां भी पूरी हो गई। यहां झूले आदि लग गए जबकि मेले के लिए दुकानदार दिन भर स्थान छेकने में लगे रहे। यहां सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। इसी तरह जामा मस्जिद मुगलसराय में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। 
विज्ञापन

 नगर पालिका प्रशासन ने यहां साफ सफाई कराई और चूने का छिड़काव कराया। ईद की घोषणा होते ही बाजार में चहल-पहल और तेज हो गई। लोगों ने बाजार में पहुंच कर सेवइयों के साथ अन्य सामानों की खूब खरीददारी की। वहीं घरों में ईद मिलन के लिए पकवानों को बनाने का दौर तेज हो गया। पूरी रात लोगों ने सेवई सहित अन्य पकवानों को बनाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed