फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   education

25 शिक्षक टॉप टेन छात्रों का भविष्य सुधारेंगे निजी खर्च से

Mon, 20 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
education
चकिया बीआरसी कार्यालय परिसर पर पत्रकारों को जानकारी देते संयोजक शिक्षक अजय गुप्ता। - फोटो : CHANDAULI
चकिया(चंदौली)। बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को संवारने के लिए चकिया विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के 25 शिक्षकों ने एक अनोखा प्रयास शुरू किया है। इसके लिए शिक्षक विकास खंड के मेघावी बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे । इसके बाद शिक्षकों की यह टीम कक्षा पांच तथा कक्षा आठ के पांच-पांच बच्चों को सुपर-10 के रूप में चुनेंगी। जिन्हें कक्षा 12 तक की पूरी शिक्षा का खर्च शिक्षकों की टीम वहन करेगी तथा उनका एडमिशन एवं ट्यूशन फीस के साथ ही किताबों का भी पूरा खर्च टीम अपनी आय से उठाएगी।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय बीआरसी में सुपर-10 प्रतियोगिता का बारे में बताते हुए समिति के संयोजक अजय गुप्ता, रीता पाण्डेय, इमरान अली, अशोक प्रजापति, देवेन्द्र यादव, अनिल यादव, अनुराधा कुमारी, सतीश कुमार सिंह तथा संदीप यादव ने बताया कि विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के 123 प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा पांच के प्रत्येक विद्यालय से एक-एक सबसे मेघावी छात्र को तथा 53 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा आठ के एक-एक मेघावी छात्र को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। इन छात्रों में से कक्षा पांच और आठ के पांच-पांच छत्रों को सुपर-10 के रूप में चुना जाएगा। जिन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम अंक के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को बीआरसी परिसर में छात्रों की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे तथा वीडीओ ग्राफी की निगरानी में सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा में कक्षा-5 के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, हमारा परिवेश तथा सामान्य ज्ञान एवं कक्षा आठ के लिए हिन्दी अंग्रेजी गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय तथा सामान्य ज्ञान की वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी तथा एक ही प्रश्न पत्र में सभी विषय सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोनों कक्षाओं की अलग-अलग समय पर होगी तथा पांच फरवरी को परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।
विज्ञापन

संयोजक अजय गुप्ता ने बताया कि सुपर-10 में चयनित बच्चों को आगे की शिक्षा अच्छे शिक्षा संस्थान में दिलाने के साथ ही उनकी ट्यूशन तथा एडमिशन फीस समिति की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क होगी तथा इसे पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि शिक्षकों की इस पहल से बच्चों के शैक्षणिक विकास में आर्थिक सहयोग मिलेगा तथा परिषदीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने की प्रेरणा अभिभावकों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed