फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Educate children in an elegant way

बच्चों को आनंदमय तरीके से किया जाए शिक्षित: बीईओ

Fri, 18 Feb 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Educate children in an elegant way
नौगढ़। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र में बेसिक शिक्षा परिषद के पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए दीक्षा कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी से फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी मिशन के लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को कक्षा से बच्चों का सामाजिक जुड़ाव, जोड़-घटाव, गुणा-भाग, संतुलित भाषा और शिक्षण पद्धति की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

बीईओ अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि कक्षा तीन और तीन से नौ वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक ऐसा सुखद वातावरण निर्माण करना है जिसमें सुरुचिपूर्ण तरीके से बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान दिया जा सके। बच्चों के सफल शैक्षणिक विकास की आधारशिला को इस मिशन के माध्यम से रखा जा सकता है। प्रशिक्षण में एआरपी लवकुश यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर विस्तृत प्रकाश डाला। एआरपी हंसलाल ने सीखने का सिद्धांत पर उन्होंने विधिवत चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरपी जयप्रकाश यादव, अश्वनी पांडेय के अलावा नवीन सिंह, धीरज यादव, दिग्विजय सिंह, अतुल कुमार, बद्रीनारायण, विवेक सिंह, अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed