फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ECREU delegation will meet GM in PDDU division office

Chandauli News: पीडीडीयू मंडल कार्यालय में जीएम से मिलेगा ईसीआरईयू का प्रतिनिधि मंडल

Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
ECREU delegation will meet GM in PDDU division office
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में 7 लोको पायलटो के निलंबन का मामला अब जीएम तक पहुंचेगा। शुक्रवार को ईसीआरईयू का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से मिलेंगे। इस दौरान डीआरएम ऑफिस परिसर में महिलाओं से किए गए दुर्व्यवहार की भी शिकायत की जाएगी। मंडल के लोको पायलटों और शंटर से नियम विपरीत काम लेने सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में लोको पायलट सोमवार को संबंधित अधिकारी के पास पहुंचे थे। इससे नाराज अधिकारियों ने 7 लोको पायलटों को निलंबित कर दिया। मंगलवार शाम इसका विरोध करने निलंबित लोको पायलटों की पत्नियां मंडल कार्यालय पहुंची तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इससे लोको पायलटों में आक्रोश है। मंडल स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर लोको पायलट शुक्रवार की जीएम से गुहार लगाएंगे। डीआरएम ऑफिस में शुक्रवार को मंडल संसदीय समिति की बैठक होगी। इसमें ईसीआर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह भी पहुंचेंगे। इस दौरान महिलाओं से हुए दुर्व्यहार की जांच और दुर्व्यवहार करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed