फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Earthen tractor hit the car hard,

मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने कार में मारी जोरदार टक्कर

Tue, 31 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Earthen tractor hit the car hard,
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इस्टर्न बाजार स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के समीप मंगलवार की सुबह मिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक कार में टक्कर मार दी। जिससें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार सपा नेता सुदामा यादव चोटिल हो गये। इस दौरान चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

24 मई की भोर में नगर स्थित जीटीआर ब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से अंधियार की मड़ई गंजख्वाजा निवासी विपिन चंद्र यादव (55) की मौत हो गई थी। वह चंदासी स्थित कोयला मंडी में काम पर जा रहे थे। इस घटना के बाद भी मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टरों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पाई। मंगलवार की सुबह सपा नेता सुदामा यादव कार में बैठकर सहजौर स्थित अपने गांव से शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह राजकीय महिला चिकित्सालय के समीप पहुंचे की तभी मिट्टी लादकार सामने से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते वह चोटिल हो गये। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने उन्हें पास में ही स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed