फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   E-rickshaws registered in other districts will no longer run in Chandauli.

Chandauli News: चंदौली में अब नहीं चलेंगे दूसरे जिलों में पंजीकृत ई-रिक्शे

Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws registered in other districts will no longer run in Chandauli.
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में अब गैर जनपद के ई-रिक्शे नहीं चलेंगे। जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है। ई-रिक्शा की भरमार के कारण सड़कों पर रोज जाम लग रहा है। इनमें बड़ी संख्या में गैर जनपद में पंजीकृत ई-रिक्शा शामिल हैं। ऐसे में दूसरे जिलों में पंजीकृत ई-रिक्शा को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेरोजगारों के लिए कमाई का साधन होने के कारण जिले में ई-रिक्शा की भरमार हो गई है। गैर जनपद में पंजीकृत ई-रिक्शा भी जिले में चल रहे हैं। परिवहन विभाग में वर्ष 2018 से अक्टूबर 2024 तक 2039 ई-रिक्शा पंजीकृत हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में दूसरे जिलों में पंजीकृत ई-रिक्शा जिले में चल रहे हैं। इससे पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चकिया, चंदौली आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। जाम से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कई बार अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपना चुके हैं। वहीं, अवैध वाहन स्टैंड हटाने और ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर नियंत्रित करने का आदेश भी जारी किया जा चुका है। अब चंदौली में गैर जनपदों में पंजीकृत ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने योजना तैयार कर ली है। जल्द ही जिले के सभी कस्बों में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed