फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   E-rickshaws, autos and goods carriers will be prohibited from operating on the Padav to Rajghat bridge for 10 hours.

Chandauli News: पड़ाव से राजघाट पुल पर 10 घंटे ई-रिक्शा, ऑटो और मालवाहकों के संचालन पर प्रतिबंध

Sun, 01 Mar 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws, autos and goods carriers will be prohibited from operating on the Padav to Rajghat bridge for 10 hours.
कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में डोमरी स्थित पौधरोपण कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह नियम प्रभावी रहेगा। पड़ाव से राजघाट मालवीय पुल पर सवारी वाहनों जैसे ई-रिक्शा, ऑटो और मालवाहकों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। चंदौली पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान जारी करते हुए सभी वाहन चालकों, व्यापारियों और परिवहन से जुड़े लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


चकिया तिराहा- मुगलसराय–राजघाट मार्ग पर बदलाव
अलीनगर–चंदौली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जो सामान्यतः चकिया तिराहा, मुगलसराय कस्बा और पड़ाव होते हुए राजघाट की ओर जाते हैं, उन्हें आज गंजी प्रसाद चौराहा से मोड़कर गोधना चौराहा के रास्ते हाईवे अथवा रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा। इस दिशा में किसी भी भारी वाहन को सीधे पुराने मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

साहूपुरी तिराहा - व्यास नगर मार्ग पर डायवर्जन
रामनगर की दिशा से पड़ाव की ओर आने वाले मालवाहक वाहन, जो दुलहीपुर - मुगलसराय की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें साहूपुरी तिराहा से व्यास नगर होकर एफसीआई तिराहा की ओर भेजा गया है। इस मार्ग पर पुलिस विशेष रूप से तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम तिराहा - पीएसी तिराहा मार्ग में परिवर्तन
कस्बा पीडीडीयू नगर से पड़ाव की ओर जाने वाले वाहनों को आज एफसीआई तिराहा से व्यास नगर–साहूपुरी तिराहा–पीएसी तिराहा होकर रामनगर की ओर डायवर्ट किया गया है। सीधे पड़ाव की ओर जाने पर रोक लगाई गई है।
पड़ाव चौराहा—राजघाट मार्ग बंद
पड़ाव से वाराणसी राजघाट जाने वाले मालवाहक वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा को राजघाट पुल मार्ग पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे सभी वाहनों को बहादुरपुर मार्ग से वाराणसी भेजा जाएगा। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी है।
लंका मैदान–रामनगर से भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया
रामनगर के लंका मैदान क्षेत्र से किसी भी भारी वाहन, ट्रक या मालवाहक को पड़ाव या चंदासी कोयला मंडी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध भी सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा।

कोयला मंडी से रामनगर की ओर वाहनों पर रोक
कोयला मंडी से पड़ाव होते हुए रामनगर की ओर जाने वाले ट्रक और भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। इस दिशा में पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में भारी वाहन पुराने मार्ग से नहीं गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed