फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dust blowing due to ring road construction disturbed

रिंग रोड निर्माण से उड़ने वाली धूल के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Sun, 18 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dust blowing due to ring road construction disturbed
पीडीडीयू नगर। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जीवनपुर गांव के समीप बन रहे रिंग रोड के मिट्टी ढोने वाले डंपर से धूल उड़ रही है। इससे सड़क के आस पास के गांवों में लोगों को दिक्कत हो रही है। इससे आक्रोशित होकर जीवनपुर गांव के लोगों ने रविवार को निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि धूल से मुक्ति नहीं दिलाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के पचफेड़वा से वाराणसी तक फोर लेन रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों से होकर रिंग रोड गुजर रही है। रोड निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य में लगे दर्जनों डंपर लगातार मिट्टी सड़क पर डाल रही है। डंपर से लगातार धूल उड़ रही है। धूल के कारण लोगों का रास्ते पर चलना दूभर हो गया है। इससे फैल रहे प्रदूषण से लोगों का जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार इसको लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण लगातार सड़कों पर पानी छिड़काव कर डंपरों का संचालन करने की मांग कर रहे हैं। हर बार विभागीय अधिकारी आश्वासन देते हैं, लेकिन बाद में स्थिति जस की तस हो जाती है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने रविवार को अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जीवनपुर गांव के समीप डंपर रोक कर हो हल्ला किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में टप्पू गोंड, सोनू यादव, अरविंद यादव, डॉ. इंदल कुमार, पवन यादव, नरेंद्र कुमार, संजय गोंड़, अजीत यादव, केदार चौहान, मोनू यादव, अरविंद, राहुल, पप्पू, पंकज, आदर्श यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed