फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   During the journey, the health of the young man deteriorated, death

यात्रा के दौरान युवक की बिगडी तबियत, मौत

Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
During the journey, the health of the young man deteriorated, death
पीडीडीयू नगर। मुंबई से गुवाहाटी जा रही गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे युवक की तबियत खराब हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर युवक के साथी ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया। सूचना पाकर चिकित्सक जब तक पहुंचते युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के साहेबगंज निवासी पिंटू कुमार (18) एक पखवारे पहले अपने दोस्त सुमेत कुमार के साथ मुंबई काम करने गया था। यहां पहुंचते ही पिंटू की तबियत खराब हो गई। ऐसे में वह वापस लौटने लगा। जनरल कोच में सवार होकर पिंटू और सुमेत लोकमान्य तिलक टर्मिनस गुवाहाटी एक्सप्रेस में सवार होकर चल दिए। रविवार की सुबह ट्रेन में अचानक पिंटू की तबियत अधिक खराब हो गई। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचते ही सुमेत पिंटू को लेकर नीचे उतर गया और स्टेशन अधीक्षक से चिकित्सक की मांग की। स्टेशन अधीक्षक ने लोको मंडलीय अस्पताल को सूचित किया। जब तक अस्पताल से चिकित्सक आते पिंटू की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने पिंटू के परिजनों से बात की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed