{"_id":"689e34278ed02794620b7d08","slug":"due-to-weather-change-the-number-of-skin-disease-patients-increased-100-reached-opd-chandauli-news-c-189-1-chl1001-135104-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मौसम परिवर्तन से चर्म रोग के मरीज बढ़े, 100 पहुंचे ओपीडी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मौसम परिवर्तन से चर्म रोग के मरीज बढ़े, 100 पहुंचे ओपीडी में
विज्ञापन
चंदौली। बदले मौसम और बारिश से लोगों के शरीर पर संक्रमण की मार पड़ रही है। बारिश की वजह से गले, फेफड़ों, त्वचा और आखों में संक्रमण बढ़ गया है। इससे पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने, चिकित्सकों से परामर्श और दवा के लिए मरीजों की कतार लगी रही। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। चर्म रोग विभाग में जहां दो दिन पहले 50-60 मरीज आते थे वहीं बृहस्पतिवार को इनकी संख्या बढ़कर 100 के पार हो गई। पंडित संयुक्त पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के सीनियर फिजिशियन डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1200 मरीज आए। इसमें चर्म रोग विभाग की ओपीडी में अकेले 100 मरीज व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 80 मरीज और बच्चों की ओपीडी में 120 पीड़ित आए। वहीं, वायरल बुखार, जुकाम, उल्टी के साथ पेट दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि गले में दर्द की परेशानी भी लेकर काफी संख्या में मरीज आए। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि बारिश से मरीज पहले से ज्यादा बढ़े हैं। खानपान सही न रखने वाले लोगों का पेट ज्यादा खराब हो रहा है। इससे पेट में परेशानी के मरीज आए हैं। बारिश में भीगने का बच्चों को एलर्जी भी हो रही है। जिससे त्वचा उनके दाने-दाने पड़ जा रहे है।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि इस मौसम में ठंडा खानपान, बारिश में भीगने से भी लोग बीमार हो रहे हैं, जो लोग अधिक ठंडी चीजें, पेय पदार्थ, फ्रीज में रखी चीजें खा रहे हैं, उनका गला खराब हो रहा है। ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, गला बंद और कोई चीज निगलने में दिक्कतों की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं। गले के आसपास सूजन के बाद ऐसा हो रहा है, इसके साथ ही वायरल भी जकड़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।