फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to the prevention of drain construction, crops planted on one thousand acres of land got submerged

Chandauli News: नाली बनाने से रोके जाने से एक हजार एकड़ भूमि पर रोपी गई फसल डूबी

Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to the prevention of drain construction, crops planted on one thousand acres of land got submerged
टूटा हुआ रजबाहा का तटबंध। - फोटो : संवाद
चहनिया। क्षेत्र के मथेला गांव के एक दंबग ने नाली बनने में व्यवधान पैदा कर दिया है। इससे भगवानपुर, मथेला, लोलपुर, खण्डवारी, रानेपुर व मथेला गांव के लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर रोपी गई धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने इसके लिए कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
विज्ञापन

चंदौली वाया सैदपुर मार्ग का उच्चीकरण व चौड़ीकरण हो जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिस पर सड़क बनाने वाली कंपनी ने किसानों से नाली को बनवाने का वादा किया। जब नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ तो गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने इसका विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने जिलाधिकारी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण दौरान उनके काफिले को रोक कर उनको अवगत करवाया तब जाकर उप जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों को नाली खोदवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बालू सिंह, सुजित सिंह, सुमित सिंह, मोनी सिंह, शीशु सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अजय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed