फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to the potholes, it is difficult to walk on the Emilia road.

गड्ढों के कारण इमिलिया मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर

Fri, 14 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to the potholes, it is difficult to walk on the Emilia road.
कंदवा। इमिलया गांव को तुलसी आश्रम अमड़ा मार्ग से जोड़ने वाले तीन किलोमीटर लंबे इमिलिया मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे खतरनाक हो गए हैं। गड्ढों के कारण सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

इमिलिया गांव को तुलसी आश्रम अमड़ा मार्ग से जोड़ने के लिए इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। इस मार्ग से प्रतिदिन डैना, इमिलिया, घोसवा, गोरखा, कपसिया सहित अन्य गांवों के लोग आवागमन करते हैं। कई गांवों के लोगों को आपस में जोड़ने वाला सबसे सुगम मार्ग मरम्मत के अभाव में पूरी तरह बदहाल हो गया है। आए दिन लोग इन गढ्ढों में गिरकर चोटिल होते रहते हैं। मार्ग पर तारकोलयुक्त गिट्टियों का कहीं अता-पता नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इस मार्ग से कोई मतलब नहीं रह गया है। मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ। अब दोबारा सीएम ने 15 नवंबर तक सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का आदेश जारी किया है तो उम्मीद बंधी है कि इस मार्ग के दिन भी बहुरेंगे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीपी सिंह ने बताया कि नई कार्ययोजना में इस सड़क को भी शामिल कर गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed