फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to road construction, movement on one lane, jam for 6 hours every day

Chandauli News: सड़क निर्माण के कारण एक लेन पर आवाजाही, रोज 6 घंटे लग रहा जाम

Fri, 25 Apr 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to road construction, movement on one lane, jam for 6 hours every day
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय में आलू मिल तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। चकिया तिराहा से बाईपास की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के आधे हिस्से को बंद कर दिए जाने से रोजाना लगभग छह घंटे यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी के दौरान रोजाना में जाम की समस्या पैदा होने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। कभी-कभी एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। रोजाना लगभग 6 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए समस्या बन गई है। राहगीरों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्दी समाधान कराने की मांग की है। लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed