फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to puncture of transformer insulator there was power failure for three hours, 15 thousand people were troubled.

Chandauli News: ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर पंक्चर होने से तीन घंटे गुल रही बिजली, 15 हजार लोग हुए परेशान

Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Due to puncture of transformer insulator there was power failure for three hours, 15 thousand people were troubled.
पीडीडीयू नगर। 23 मई की शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान चंदासी उपकेंद्र पर 10 एमवी के ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर पंचर हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े दो फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। निगम कर्मियों ने पंचर इंसुलेटर की मरम्मत रात 10 बजे की। तीन घंटे बिजली गुल रहने से दोनों फीडरों के करीब तीन हजार घरों में अंधेरा रहा। 15 हजार से ज्यादा लोग उमसभरी गर्मी में बेहाल रहे। वहीं ट्रांसफार्मर की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए शुक्रवार की दोपहर में 12 से एक बजे तक बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम सात बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई। चंदासी उपकेंद्र पर लगे 10 एमवी के ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर से चिंगारी निकलने लगी। ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने चंदासी फीडर और उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो की आपूर्ति ठप कर दी। बारिश रुकने के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य आरंभ किया। उन्हें ट्रांसफार्मर ठीक करने में तीन घंटे लग गए। रात दस बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। मुगलसराय विद्युत वितरण खंड-2 के फीडर संख्या दो के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर पंचर हो गया था। लगातार हो रही बारिश होने के कारण खुले में रखे ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर की मरम्मत में देर हुई। मरम्मत करने में तीन घंटे लग गए। अब ट्रांसफार्मर पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन

इनसेट.......

फीडर संख्या दो में हो रही सबसे ज्यादा कटौती

इन दिनों करीब सात किलोमीटर के दायरे में फैले फीडर संख्या दो में सबसे ज्यादा गड़बड़ी आ रही है। इन गड़बड़ियों को दूर करने के लिए दिन-रात बिजली कटौती की जा रही है। फीडर से जुड़े करीब दो हजार उपभोक्ता बार-बार बिजली कटौती से परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात 11 बजे से रोज बिजली कटौती शुरू हो जाती है। यह सिलसिला सुबह तक चलता है। उपभोक्ताओं ने एक्सईएन अरविंद यादव को पत्रक देकर बिजली कटौती बंद करने की मांंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed